जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हैं करोड़ों के मालिक
By ANJALI DAHIYA
JAN 12, 2024
जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक यंग बिजनेसमैन के साथ साथ प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं, इन दिनों बी-टाउन में शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं
असल में जाह्नवी कपूर ने हाल ही में 'कॉफी विद करण सीजन 8' में अपने रिलेशनशिप के बारे में जिक्र करते हुए शिखर पहाड़िया का नाम लिया है
जिसके बाद धक धक क्विन श्रीदेवी की बेटी धड़क फिल्म में शानदार अभिनय कर चुकी जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप के सभी जानना चाहते हैं
शिखर पहाड़िया का ताल्लुक एक राजनीतिक परिवार हैं, जबकि जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक यंग बिजनेसमैन और प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं
वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर की उम्र 26 साल है और उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 83 करोड़ रुपये है
शिखर का जन्म 1996 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था, उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश और धीरूभाई अंबानी स्कूल दोनों में पढ़ाई की
अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद, उन्होंने आगे की शिक्षा हासिल करने के लिए लंदन का रुख किया और रीजेंट यूनिवर्सिटी, लंदन से Global Financial Management में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की
शिखर की प्रोफेशनल पोलो खेलने का शौक बचपन से ही रहा है, वह भारत की राष्ट्रीय पोलो टीम के सदस्य हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग भी लिया है
शिखर और जाह्नवी कपूर की मुलाकात स्कूल के टाइम से ही है, वे दोनों पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं
लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब जान्हवी ने खुद ही ये बात कॉफी विद करण में शेयर किया है
इतना ही नहीं शिखर पहाड़िया एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के परिवार के भी काफी क्लोज हैं, क्योंकि अक्सर साथ में पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते रहते हैं