BOLLYWOOD

जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश रेड गाउन देगा आपको वेलेंटाइन डे पर परफेक्ट लुक

By ANJALI DAHIYA

FEB 09, 2024

वेलेंटाइन वीक में जान्हवी कपूर ने ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं कि फैंस का दिन ही बन गया है

वह रेड गाउन में काफी दिलकश अंदाज सोशल मीडिया पर बिखेरती नजर आ रही हैं

अगर आप भी वेलेंटाइन वीक में कोई परफेक्ट ड्रेस ढूंढ रहे हैं तो आप जान्हवी कपूर को फॉलो कर सकते हैं

 उन्होंने रेड ड्रेस में काफी दिलकश अवतार दिखाया है. फैंस जमकर उनके आउटफिट पर प्यार बरसा रहे हैं

जान्हवी कपूर की ये ड्रेस मैरून रंग की है जोकि ऑफ शोल्डर है

एक्ट्रेस ने इसी शेड का ब्लशर और लिपस्टिक लगाई है जिसमें वह बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं

फैंस जान्हवी कपूर के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं, कुछ ने कहा कि वह बहुत प्यारी लग रही हैं तो कुछ ने कहा कि जान्हवी के पोज काफी धमाकेदार हैं

जान्हवी कपूर के डेब्यू की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था

आखिरी बार वह वरुण धवन के अपोजिट 'बवाल' फिल्म में नजर आई थी जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी

अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जूनियर एनटीआर की देवरा में नजर आएंगी