प्राण प्रतिष्ठा से सालभर पहले जुबीन नौटियाल ने प्रभु राम के लिए गाया था ये गाना

By Ritika

Jan 22, 2024

Bollywood

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है

पूरा जगत आज राममय हो गया है, हर तरफ केवल जश्न का माहौल है

ऐसे में प्रत्येक जगह एक गाना 'मेरे घर राम आए हैं' की गूंज है, ये गाना सालभर पहले ही गा दिया गया था

जुबीन नौटियाल का ये गाना 2022 में रिलीज हुआ था, आते ही इसने लोगों के दिलों को छू लिया था

अब अयोध्या में राम आ रहे हैं, इसको लेकर एक इंटरव्यू में जुबिन नौटियाल से सवाल किया गया कि क्या उन्हें पहले ही पता चल गया था कि राम आएंगे

इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'जब इस गाने को बनाया गया था तो मन में ऐसा कुछ भी नहीं था, गाना प्राण प्रतिष्ठा की खबर से एक साल पहले लिखा गया था'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ये सब चीजें शक्तियां होती हैं, जो खुद करा देती है और कलाकार को उससे जोड़ देती है', ये गाना उस समय पत्थर पर आधारित था