By Bhawana Rawat
Oct 14, 2025
दिवाली के लिए घर पर ऐसे बनाएं
काजू कतली
, जानें रेसिपी
lifestyle
Source: Social Media
इस दिवाली घर पर ही बनाएं हलवाई जैसी काजू कतली। ये आसान रेसिपी है और सिर्फ 3 इंग्रेडिएंट्स से बन जाती है।
Source: Social Media
काजू कतली के चाहिए ये जरुरी सामग्री, काजू- 1 कप, चीनी – ½ कप, पानी – ¼ कप, घी – 1 चम्मच (ग्रीसिंग के लिए)।
Source: Social Media
काजू को मिक्सर में हल्के दरदरा ग्राइंड कर लें। ध्यान रखें ज़्यादा देर तक पीसने से काजू तेल छोड़ देता है।
Source: Social Media
एक पैन में पानी और चीनी डालकर गैस पर रखें। मीडियम फ्लेम पर एक तार की चाशनी बनाएं।
Source: Social Media
अब काजू पाउडर को चाशनी में डालें और लगातार चलाते रहें। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे गैस बंद करें और हल्का ठंडा होने दें।
Source: Social Media
इस मिश्रण को घी लगी एक प्लेट पर निकालें और बेलन से हल्का बेलें। अब इन्हें डायमंड शेप में काट लें।
Source: Social Media
आप चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और ये 15-20 मिनट में जमकर तैयार हो जाएगी।
Source: Social Media
घर पर ऐसे बनाएं मेरठ की मशहूर नानखटाई, जानें रेसिपी
Read Next:
Click to Join Us