Karan-Tejasswi Pics: कैमरे के सामने रोमांटिक हुए करण-तेजस्वी, बोले - ‘किसी की नजर ना लगे’

Anjali Dahiya

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के नए फोटोशूट की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें दोनों एक-दूजे संग कोजी होते नजर आए

दरअसल करण और तेजस्वी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं

इन तस्वीरों में करण और तेजस्वी एक-दूजे की बाहों में बाहें डालकर कैमरा के लिए पोज दे रहे हैं, दोनों की जोड़ी देखकर फैंस कमेंट में कह रहे हैं कि ‘किसी की नजर ना लगे’

करण और तेजस्वी ने इस फोटोशूट के लिए बेहद स्टाइलिश और रॉयल लुक कैरी किया है, दरअसल ये फोटोशूट एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए है

इन तस्वीरों में करण कुंद्रा लाइट ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ पहना

वहीं तेजस्वीर प्रकाश व्हाइट कलर की बॉडीफिट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने खूबसूरत ज्वेलरी के साथ पहना

तेजस्वीर ने अपना ये लुक ग्लोसी मेकअप, खुले बाल और गले में डायमंड ज्वेलरी पहनकर कंपलीट किया है

बता दें कि करण और तेजस्वी की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी, दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है