Karwa Chauth 2024: घर बनाएं Tasty मखाने की खीर

Khushi Srivastava

सामग्री: 1 कप मखाने, 4 कप दूध, 1/2 कप चीनी, 1/4 कप कटे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता), 2-3 इलायची (पिसी हुई),1 टेबलस्पून घी, एक चुटकी केसर

एक पैन में 1 टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें मखाने डालकर सुनहरा होने तक भूनें

एक दूसरे पैन में 4 कप दूध डालकर उबालें

उबले हुए दूध में भूने हुए मखाने डालें और अच्छे से मिलाएं

स्वादानुसार चीनी डालें और 5-7 मिनट तक पकने दें

कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर मिलाएं

भिगोया हुआ केसर भी डाल सकते हैं

खीर को गर्म या ठंडा करके परोसें