Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर खुद को इस तरह करें तैयार

Priya Mishra

करवाचौथ साल का एक ऐसा त्योहार होता है, जब हर विवाहिता दुल्हन की तरह सजना-संवरना चाहती है

पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर वह अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है

इस दिन कोई भी विवाहित स्त्री खुद को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है

तो चलिए हम आपको बॉलीवुड डीवाज के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप करवाचौथ पर बेहद आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं

आप खुद किसी करवाचौथ पार्टी का हिस्सा बनना चाहती हैं तो ऐसे में आप जेनेलिया की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं

इस लुक में जेनेलिया ने स्काई ब्लू कलर की सीक्वेंस साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज को स्टाइल किया है

आप करवाचौथ की पूजा के लिए माधुरी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं

इस लुक में रकुल ने रेड कलर की प्लेन साड़ी को स्टाइल किया है

आप लारा की तरह डबल टोन्ड साड़ी को ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं

इस लुक में जैकलीन ने रेड एंड पिंक कलर टोन की साड़ी को स्टाइल किया है, जिस पर हल्का व्हाइट फ्लोरल टच भी दिया गया है

अगर आप करवाचौथ पर जैकलीन के इस लुक को कॉपी करती हैं तो एक्सेसरीज को हैवी लुक देने की कोशिश कीजिएगा।