Bollywood

Karwa Chauth Mehndi Design: करवाचौथ पर लगाएं ये 5 तरह की मेहंदी डिजाइन, पति करता रह जाएगा तारीफ

By Arpita Singh

Sept 26,2024

करवाचौथ सुहानिग महिलाओं का एक विशेष त्यौहार है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 

इस दौरान कई महिलाएं अपने हाथों पर विशेष रूप से मेहंदी लगाती हैं, जो न सिर्फ हाथों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि पारंपरिक महत्व भी रखती है।

यहां हम आपको 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स बताएंगे, जिसे आप करवाचौथ के अवसर पर अपने हाथों पर लगा सकते हैं। 

अरबी मेहंदी डिज़ाइन में बड़ी-बड़ी और बोल्ड आकृतिया होती हैं, जो हाथों पर बहुत आकर्षक लगती हैं।। 

यह डिज़ाइन आमतौर पर फूल, पत्ते और बेलों से बनाई जाती है। यह डिज़ाइन साफ-सुथरी और क्लासी दिखती है, और इसे जल्दी लगाया जा सकता है।  

मंडला डिज़ाइन में हाथों के बीचों-बीच एक गोलाकार आकृति बनाई जाती है, जो दिखने में आकर्षक और सटीक होती है। इसके चारों ओर बारीक डिज़ाइन बनाई जाती है। 

ब्राइडल स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन में हाथ और कलाई पूरी तरह से भरी जाती है। इसमें बारीक जाल, फूल और अलग-अलग आकृतियों का विस्तृत काम होता है। । 

इस डिज़ाइन में कभी-कभी दुल्हन-दूल्हे की आकृतियां, कलश या बारात की थीम भी होती है, जो इसे बेहद खास बनाती हैं।

अगर आप कुछ यूनिक और अलग चाहते हैं, तो बैकहैंड मेहंदी डिज़ाइन ट्राई करें।

 इसमें केवल हाथ के पीछे के हिस्से पर मेहंदी लगाई जाती है और उंगलियों पर बारीक डिज़ाइन बनाई जाती है। 

 इस डिज़ाइन में जाली का काम, बेलें और पत्तों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो हाथ को एक एलिगेंट और मॉडर्न लुक देती हैं।

इन खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइनों में से किसी एक को चुनकर आप करवा चौथ पर अपने हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं

आप इस मेहंदी डिज़ाइन को भी करवा चौथ के अवसर पर अपने हाथों पर लगा सकते हैं