BOLLYWOOD

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने रेगिस्तान में कुछ इस अंदाज में मनाया न्यू ईयर

By ANJALI DAHIYA 

JAN 02, 2024

कैटरीना को विक्की के कंधे पर अपना सिर रखते हुए देखा जा सकता है जहां वो बोनफायर के बीच लाइव राजस्थानी लोक संगीत का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड के पावर कपल में से एक माना जाता है। दो दिन पहले कपल को अपने नए साल की छुट्टियों के लिए जाते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया था 

कैटरीना कैफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने अपना लुक न्यूड मेकअप और मैसी बन के साथ पूरा किया है 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर राजस्थान पहुंच गए हैं. जहां कपल ने धूमधाम से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया

तस्वीरों में कपल ने अपने सेलिब्रेशन की झलक अब फैंस को भी दिखाई है. ये तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं 

तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, ‘2024 में सभी के लिए मानसिक शांति, स्वास्थ्य, खुशी और प्यार की कामना..’ 

इन तस्वीरों में विक्की और कैटरीना म्यूजिक और बोनफायर के बीच नए साल का वेलकम लेते हुए नजर आए 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने न्यू ईयर वेकेशन की झलकियां शेयर कर दी है