Travel
By- Yogita Tyagi
April 24, 2024
Source: Google Images
पूरा उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है यहां समुद्र तल से लगभग 12500 फिट की ऊंचाई पर स्थित केदारकांठा बहुत सुन्दर स्थान है
केदारकांठा की सबसे पसंदीदा बात यहाँ पहुँचने वाला रास्ता और शिखर से दिखने वाला नजारा है
केदारकांठा एक लोकप्रिय विंटर ट्रैक है ये ट्रैक गोविंद नेशनल पार्क के घने देवदार के जंगलों से होकर जाता है
केदारकंठ ट्रैक में आपको हरे-भरे घास के मैदान, बर्फ से ढके रास्ते, आकर्षक गांव, सुगंधित देवदार के जंगल, आसमान छूती चोटियां, शांत नदियां देखने को मिलेंगी
इस पर्यटक स्थल पर लगातार पर्यटक बढ़ते जा रहे हैं केदारकांठा पहुंचने पर सूर्योदय का शानदार नजारा सबसे खास होता है
केदारकांठा पहुंचकर स्वर्गारोहिणी, बंदरपूंछ, व्हाइट माउंटेन, कालानाग, गरुड़ गंगा और गंगोत्री रेंज चोटियों के नजारे मन मोहते हैं
देहरादून से मसूरी नौगांव पुरोला होते हुए मोरी सांकरी पहुंचे सांकरी तक सड़क मार्ग है यहां रुकने के लिए होटल आसानी से मिल जाएंगे
सांकरी से 11 किलोमीटर की पैदल दूरी पर केदारकांठा है सांकरी से चार किलोमीटर की दूरी पर जूड़ाताल है
जूड़ाताल से तीन किलोमीटर दूर तालखेत्रा और तालखेत्रा से चार किलोमीटर की दूरी पर केदारकांठा टॉप है