Viral
By- Khushboo Sharma
June 18, 2024
लीची लीची ना सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होती है
लीची में पोषक तत्व लीची में पोटेशियम, विटामिन-सी, फाइबर, कैलोरी आदि जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं
लीची खाने के फायदे रोजाना लीची का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। लीची के सेवन से त्वचा में निखार भी आ सकता है
रखें इन बातों का ध्यान बाजार में लीची खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है, ताकि आपको सही स्वाद वाली लीची आसानी से मिल सके
ऊपरी परत को छूकर देखें लीची कच्ची है या पकी इसका पता लगाने के लिए लीची की ऊपरी परत को छुएं। अगर वह कठोर है तो लीची कच्ची होगी
छिलके से करें पहचान अगर लीची का छिलका टूटा हुआ है या ज्यादा गीला है तो इस तरह की लीची को खरीदने से बचें। ऐसी लीची अंदर से खराब निकल सकती है
बड़े आकार की लीची खरीदने से बचें अगर आपको स्वादिष्ट लीची चाहिए तो बाजार में लीची खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत बड़े आकार की ना हो। लीची हमेशा मध्यम आकार की ही खरीदनी चाहिए
छिलके का रंग देखें सफेद या भूरे रंग के छिलके वाली लीची को खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी लीची जल्दी खराब हो सकती है
खुशबू से मिठास का पता लगाएं आप लीची की खुशबू से ही उसके पके या कच्चे होने का पता लगा सकते हैं। कच्ची लीची की खुशबू खट्टी होती है, जबकि पकी लीची की खुशबू मीठी होती है
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारियो पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें