Vastu Tips
By Aastha Paswan
May, 21, 2024
Source: Google Images
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में कई शुभ चीजों को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को रखने से धन लाभ होता है?
घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से धन और सुख में आ रही बाधा दूर होने लगती है। मूर्ति न होने पर भगवान गणेश की मूर्ति भी लगा सकते हैं।
घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर रखने से पैसों की कमी नहीं होती है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
घर में शंख रखने से वास्तु दोष दूर होने लगता है। नियमित शंख बजाने से घर और उसके आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
घर में एकाक्षी नारियल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए घर के पूर्व या उत्तर दिशा में चांदी की बांसुरी रखना चाहिए। ऐसा करन से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।