Vastu Tips

घर में शालीग्राम रखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

By Aastha Paswan

May, 30, 2024

Source: Google Images

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शालिग्राम को विष्णु का विग्रह रूप माना जाता है।

जो व्यक्ति शालिग्राम को अपने घर में रखता है और रोजाना उसकी पूजा-पाठ करता है उसे भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

ऐसा घर तीर्थ समान होता है जहां सुख-समृद्धि, खुशहाली की कभी कमी नहीं होती।

अगर आप भी अपने घर में शालिग्राम रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसे जुड़े नियम जानना बेहद जरूरी है।

शालिग्राम को स्थापित करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि इसे हमेशा खरीदकर ही अपने घर में स्थापित करें। किसी से उपहार में ऐसे कभी नहीं लेना चाहिए।

घर में शालिग्राम हमेशा एक ही होना चाहिए। यदि आपके घर एक से ज्यादा शालीग्राम है तो इसे क्षमा मांगते हुए नदी में बहा दें।

शालिग्राम की पूजा करते वक्त अक्षत का इस्तेमाल न करें। यदि आप अक्षत चढ़ाना चाहते हैं तो हमेशा पीले रंग के अक्षत का इस्तेमाल करें।