Business
By Aastha Paswan
April, 6, 2024
नया वित्त वर्ष 2024-25 कुछ दिनों में शुरू हो चुका है. ऐसे में पूरे साल के बजट के लिए एक अच्छे प्लानिंग की आवश्यकता होती है.
कई बार अच्छी प्लानिंग भी फेल हो जाती है. अगर आप Financial Planning कर रहे हैं तो कुछ गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए.
फिजूलखर्ची या अधूरी जानकारी के साथ लिए गए वित्तीय फैसले आपके लक्ष्यों से भटका सकते हैं.
अपनी कमाई और खर्च के हिसाब से रणनीति बनाकर फाइनेंशियल प्लान बदलना चाहिए.
बिना किसी योजना के निवेश नहीं करना चाहिए. शेयर, गोल्ड, बॉन्ड और रियल असेट जैसे अलग-अलग जगहों पर निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं.
साथ ही कहां, कब और कितने साल तक निवेश करने चाहिए, इसकी भी पूरी प्लानिंग आवश्यक है.
अगर आप एक बड़े फंड के इंतजार में हैं तो आपको अपने निवेश से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए.
शेयर बाजार और अन्य जगहों पर आंकड़ें को देखें तो लॉन्ग टर्म में निवेशकों ने अच्छे पैसे बनाए हैं.
समय हमेशा एक जैसा नहीं होता है. ऐसे में इंश्योरेंस को को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.