Viral

रसीले नींबू खरीदने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

By- Khushboo Sharma

June 17, 2024

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू को खरीदकर इसका सेवन करते हैं क्योंकि यह गर्मियों में शरीर को ठंडा भी रखता है

लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि नींबू में बिल्कुल भी रस नहीं निकालता है और इससे आपके पैसे और मेहनत दोनों बेकार हो जाते हैं

इसीलिए आज की स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप रसीले नींबू का पता लगा सकते हैं

पतले और चमकदार छिलके में नींबू का रस सबसे ज्यादा होता है इसलिए नींबू खरीदते समय छिलकों पर ध्यान जरूर दें

रस से भरे नींबू का वजन हमेशा ज्यादा होता है। वजन पर भी आपको खास ध्यान देना होगा

आपको नींबू को हाथों से दबाकर भी चेक करना चाहिए क्योंकि सॉफ्ट छिलके वाले नींबू में रस काफी ज्यादा होता है

आपको हमेशा पीले रंग के ही नींबू खरीदने चाहिए, इसमें आपको काफी रस भी मिल जाएगा

गर्मी के मौसम में आपको नींबू पानी का सेवन करना चाहिए, इससे पेट से जुड़ी समस्या भी कम होती है और आपका शरीर भी हाइड्रेट रहता है