हीटर इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Vikas Julana

दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड सबसे ज्यादा होती है. जिससे बचने के लिए लोग रूम हीटर का भी खूब इस्तेमाल करते हैं

जो ठंड से तो राहत दिला देता है, लेकिन हीटर के इस्तेमाल के वक्त सावधानी बरतने की भी जरूरत है

रात में हीटर चलाकर सोने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए

रूम हीटर को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए ही चलाना चाहिए

पिछले कुछ सालों में रूम हीटर से मौत के भी कई मामले आ चुके हैं

रातभर हीटर चलाने से उस कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर जाती है और ऑक्सीजन कम हो सकती है

रूम हीटर के साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं

अस्थमा और सांस के मरीजों को तो हीटर जितना कम हो सके, उतना कम चलाना चाहिए

source: pexels