Health

गर्मियों में ऐसे रखें पेट को ठंडा

By- Khushboo Sharma

April 20, 2024

Source: Google Images

गर्मियों के मौसम में अक्सर पेट से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा होती हैं। ऐसे में पेट को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के तरीके

तरबूज पेट की गर्मी शांत करने के तरबूज का सेवन करें। इसमें 92% पानी मौजूद होता है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती

बेल का शरबत आप पेट को ठंडक देने के लिए बेल का शरबत पी सकते हैं। इससे पेट ठंडा रहता है व स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है

गन्ने का जूस इसकी तासीर ठंडी होती है। गन्ने का जूस पीने से पेट को ठंडा रखने व बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। लेकिन डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन न करें

नारियल पानी शरीर को ठंडक देने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। इससे बॉडी को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, जो आपको एक्टिव रखते हैं

दही पाचन दुरुस्त रखने व पेट को ठंडक देने के लिए आप दही खा सकते हैं। लेकिन रात में दही का सेवन न करें। इससे सर्दी-जुकाम हो सकती है

छाछ छाछ का सेवन शरीर के लिए हर प्रकार से लाभकारी है। यह पेट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है

खीरा खीरा पेट को ठंडक देने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी लाभकारी होता है। आप इसे सलाद या स्मूदी के रूप में जरूर लें