घर में इस जगह तिजोरी रखने से हो सकता है नुक्सान

Samiksha Somvanshi

वास्तु के अनुसार, घर में गलत जगह पर पैसा रखने से गरीबी, कर्ज, अधिक खर्च आदि जैसी समस्याएं होती हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

ज्यादातर लोग आज कल अपने पैसों को तिजोरियों में संभल के रखते हैं।

लेकिन वास्तु के अनुसार, तिजोरी अंधेरी जगह पर कभी नहीं होनी चाहिए।

ऐसे स्थान पर रखी तिजोरी में धन रखने से दोष उत्पन्न होता है और धन खत्म होने लगता है.

अगर आप घर में ऐसे स्थान पर पैसे रखते हैं जहां दीवार के बगल में शौचालय या बाथरूम हो तो यह भी गलत है।

माना जाता है कि इससे पैसों का प्रवाह रुक जाता है और फिजूलखर्ची भी बढ़ जाती है। जिससे धन की कमी होने लगती है।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी पैसा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है।