तुलसी के पास इन 3 चीजों को रखने से होगा आर्थिक लाभ

Aastha Paswan

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोज इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे के पास क्या रखना शुभ होता है?

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तुलसी के पौधे के पास रखना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। शालिग्राम को तुलसी के पौधे की पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इससे लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी के पौधे का पास शाम के समय घी का दीपक रखना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक का जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी के पौधे के पास हल्दी रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, तुलसी के पत्ते और पेड़ सूखते भी नहीं हैं।

धन की कमी का सामना करने वाले जातकों को तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को रखना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को जरूर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।