Keerthy Suresh के कलरफुल आउटफिट्स हैं कमाल के, होली के लिए रहेंगे परफेक्ट

Anjali Dahiya

कीर्ति सुरेश ने रेड कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ व्हाइट कलर का ब्लाउज पहना है, जिसमें राउंड नेक और पफ स्लीव्स की डिटेलिंग है

यह ब्लाउज पूरी तरह से सफेद रंग के कपड़े से बना है और साड़ी के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है

साइड पार्टेड ब्रैड हेयर स्टाइल के साथ कीर्ति ने मेकअप को हल्का रखा है, जो उन्हें एक खूबसूरत लुक दे रहा है

यह लुक दिन में होली खेलने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है

कीर्ति ने येलो कलर की कुर्ती के साथ ग्रे रंग का घरारा पहना है, जो देखने में बेहद प्यारा लग रहा है, उनके पूरे आउटफिट में जरी और स्टोन वर्क का काम किया गया है

कीर्ति ने इस आउटफिट के साथ एक येलो कलर का दुपट्टा भी पहना है, जिसके बॉर्डर को रंगीन पट्टी से सजाया गया है

दुपट्टे पर भी स्टोन वर्क का काम किया गया है, न्यूड लिप शेड, कोहल आईज और वेवी हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है

साउथ की फेमस अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने पेस्टल कलर का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं

इस आउटफिट के साथ कीर्ति ने मैचिंग ड्रॉप डाउन स्लीव्स वाला ब्लाउज़ पेयर किया है, जिसे छोटे-छोटे कौड़ी से सजाया गया है

अभिनेत्री ने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आई मेकअप किया है और बालों में खूबसूरत ब्रेड बनाई है

पिंक कलर की स्कैल्प्ड बॉर्डर वाली साड़ी में कीर्ति बेहद प्यारी लग रही हैं, उनके साड़ी में छोटे छोटे फूल बने हुए हैं

यह साड़ी रोज़ के पहनने या छोटे-छोटे इवेंट्स के लिए सही है, इसके साथ एक सीक्विन काम वाला ब्लाउज भी है, जो साटन कपड़े से बना है

यदि आप होली पार्टी में रंगीन कपड़े नहीं पहनना चाहते हैं, तो आप ब्लैक कलर का आउटफिट ट्राई कर सकते हैं

कीर्ति सुरेश ने इस फोटो में Torani कलेक्शन की एक ब्लैक फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन लेस बॉर्डर की डिटेलिंग है

इस साड़ी के साथ कीर्ति ने हॉल्टर नेक स्टाइल में बैकलेस ब्लाउज पहना है, उनकी साड़ी सिल्क फैब्रिक से बनी हुई है, जो त्योहार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है

कीर्ति सुरेश ने तरुण ताहिलियानी द्वारा डिज़ाइन किया हुआ मल्टी कलर्ड साड़ी पहना है

साड़ी में रंग-बिरंगे धागों से कढ़ाई की गई है, जिसमें सिक्विन, कुंदन, ज़री का काम भी शामिल है

ब्लाउज रेशमी कपड़े से बना है, जबकि साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार की गई है, जो होली के मौके के लिए परफेक्ट है

साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने एलेहे के कलेक्शन से पिंक कलर का कुर्ता सेट पहना है

कुर्ते में वी-नेक है और इसमें फ्लोरल कढ़ाई की गई है, इसे मैचिंग पलाज़ो पैंट्स और हल्के हरे रंग के दुपट्टे के साथ पहना गया है

यह सिंपल और एलिगेंट आउटफिट ऑफिस होली पार्टी के लिए सही है