Lifestyle

14 मार्च से शुरू हो रहा है खरमास, भूलकर भी न करें ये गलती!

By Aastha Paswan

Mar, 13, 2024

14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास की शुरुआत हो रही है

यह साल 2024 का पहला खरमास है और 13 अप्रैल तक चलेगा

खरमास के दौरान भूलकर कोई शुभ काम शुरू नहीं किए जाते

इस दौरान नई सम्पत्ति, नया वाहन, गृह प्रवेष, विवाह समेत कोई भी मंगल कार्य करने की मनाही होती है

खरमास में दान का बहुत महत्व होता है, इसलिए 13 अप्रैल तक जितना हो सके जरूरतमंदों को पैसे या वस्तुओं का दान करें

धार्मिक क्रियाकलापों की दृष्टिकोण से खरमास का बेहद महत्व होता है, इसलिए इन दिनों में धार्मिक यात्राएं करना सही रहता है

इस दौरान भूलकर भी तुलसी के पौधे के सामने रोजाना घी का दीपक जलाएं

सत्कर्म कर भगवान का स्मरण करें, नित्य तुलसी पूजा और दान के साथ खरमास बीत जाने के बाद किया गया शुभ कार्य ज्यादा फलदायक होगा

इन शुभ कार्यों में बच्चे का मुंडन और नामकरण, गृह प्रवेश, विवाह समारोह, नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन आदि को खरमास के पूर्ण होने तक टालना ही बेहतर होता है