Kiara Advani Latest Look: ऑफ शोल्डर कॉर्सेट में कियारा आडवाणी का किलर लुक

Anjali Dahiya

कियारा आडवाणी राम चरण के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' की रिलीज के लिए तैयार हैं, इन दिनों वे फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं और इस बीच उनका एक शानदार लुक सामने आया है

कियारा आडवाणी ने ये लुक अपनी अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' के प्रमोशन के लिए चुना था, उनकी ये ड्रेस मसाबा गुप्ता के कलेक्शन में से एक है

ऑफ शोल्डर कॉर्सेट के साथ कियारा ने मैचिंग दुपट्टा लिया था, इसपर गोल्डन वर्क था और अनानस का डिजाइन बना हुआ था

अपने लुक को एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी के साथ कंपलीट किया था, गोल्डन ईयररिंग्स, बैंगल्स और रिंग उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे

इस दौरान कियारा ने अपना मेकअप मिनिमल रखा और ग्लॉसी लिप्स के साथ क्लासी टच दिया

स्मोकी आईज और खुले बालों के साथ कियारा काफी प्यारी लग रही थीं, इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी पोस्ट किया

बता दें कि कियारा इस लुक के साथ आज 'बिग बॉस 18' के सेट पर नजर आई थीं, इस दौरान राम चरण भी उनके साथ दिखे थे