Kitchen Hacks: सब्जी में ज्यादा पड़ गया नमक, इन तरीकों से ठीक करें टेस्ट

Khushi Srivastava

कई बार गलती से सब्जी या दाल में ज्यादा नमक पड़ जाता है, जिसकी वजह से उसका स्वाद खराब हो जाता है

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नमक के बाद भी सब्जी और दाल का स्वाद ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे

चीनी
जब भी सब्जी या दाल में नमक ज्यादा हो जाए तो उसमें एक चुटकी चीनी डाल सकते हैं। इसकी मिठास से स्वाद बैलेंस हो जाएगा

नींबू का रस
नींबू की खट्टास से नमक का स्वाद कम हो जाएगा और खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा

आलू
जब सब्जी या दाल में गलती से ज्यादा नमक पड़ जाए तो उसमें एक या दो कटे हुए आलू डाल दें। आलू नमक सोख लेगा और उसका स्वाद बैलेंस हो जाएगा

दही
सब्जी में आधा कप के करीब दही भी मिला सकते हैं। इससे उसका टेस्ट भी बढ़ जाएगा और नमक भी बैलेंस हो जाएगा

शहद
ज्यादा नमक को बैलेंस करने के लिए उसमें थोड़ा सा शहद डाल दें। इससे भी उसका स्वाद ठीक किया जा सकता है