By kajal yadav
Aug 14, 2025
कई घरों में लोग घी बाजार से नहीं खरीदतें हैं, दूध से निकलने वाली मलाई से घी बनाते हैं.
Source : social media
दूध में जितनी ज्यादा मोटी मलाई होती है घी उतना ही अच्छा और ज्यादा बनता है जानिए मोटी मलाई जमाने का तरीका.
मोटी मलाई के लिए भैंस के दूध का इस्तेमाल करना होगा, एक भगोने में दूध उबलने के लिए रख दें.
दूध को गैस की मध्यम आंच पर रख देना चाहिए, उबलते हुए दूध को हिलाना या चलाना नहीं चाहिए.
कुछ देर बाद दूध में मलाई दिखने लगेगी लेकिन मलाई को निकलना या छूना नहीं चाहिए.
थोड़ी देर बाद उबले हुए दूध को गैस से नीचे उतार दें दूध को थोड़ी देर ठंडा होने दें.
दूध को उठाकर फ्रिज में रख दें सुबह तक इसमें मोटी मलाई पड़ जाएगी.