Social

जाने यात्रा से कितने दिन पहले बुक करवाना चाहिए ट्रेन टिकट ?

By Pratibha

4 April 2024 

जो यात्री नियमों से वाकिफ होते हैं, वो यात्रा से बहुत पहले टिकट बुक करा लेते हैं और परेशानी से बच जाते हैं

अगर आपको नहीं मालूम की ट्रेन टिकट बुकिंग आप कितने दिन पहले करा सकते हैं तो आज जान लें

पहले तो यह जान लें की ट्रेन की हर श्रेणी की सुविधाएं, किराया और टिकट बुक करने के नियम अलग-अलग हैं

 इन नियमों के साथ यह जानना तो और भी जरूरी है कि आप एक ट्रेन के छूटने से कितने दिन पहले तक अपनी टिकट बुक करा सकते हैं

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप ट्रेन छूटने से 120 दिन पहले भी टिकट बुक करा सकते हैं ताकि यात्री आराम से कंफर्म सीट प्राप्त कर सकें और टिकट बुक कर निश्चिंत हो जाएं

रेलवे ने किसी इमरजेंसी में तुरंत यात्रा करने की पड़ने वाली आवश्यकता को भी ध्यान में रखा है

प्रतिदिन सुबह दस बजे थर्ड एसी और उससे ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग चालू होती है

स्लीपर तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से आरंभ होती है यूटीएस एप्प से अनारक्षित रेलवे टिकट की बुकिंग पैसेंजर यात्रा के दिन ही कर सकते हैं

जनरल टिकट खरीदने को लेकर दो नियम है यदि आप 199 किलोमीटर तक किसी ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा करना चाहते हैं तो आपको उसी दिन टिकट खरीदनी होगी

जनरल टिकट खरीदने के 3 घंटे के भीतर ट्रेन पकड़नी होती है। वहीं, 200 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी के लिए 3 दिन पहले जनरल टिकट लिया जा सकता है