BOLLYWOOD

जानें कितने हिट और फ्लॉप फिल्मों में नजर आ चुके हैं रणबीर कपूर

By ANJALI DAHIYA

JAN 23, 2024

रणबीर कपूर ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थी

दोनों ही स्टार के लिए यह फिल्म डेब्यू फिल्म थी फिल्म 'सांवरिया' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। इसके साथ ही यह एक्टर की पहली फ्लॉप फिल्म साबित हुई

रणबीर कपूर ने अब तक करीब 21 फिल्मों में काम किया है, इन 21 फिल्मों में से रणबीर कपूर की 7 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं

अब जाके रणबीर कपूर ने दो फिल्में बैक टू बैक काफी सुपरहिट दी हैं, इन फिल्मों के जरिए रणबीर कपूर ने अपने धमाकेदार एक्टिंग को दिखाया है

 एनिमल और तू झूठी मैं मक्कार इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है

एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस धमाकेदार फिल्म को पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया गया है

रणबीर कपूर की फिल्म  'एनिमल' ने रिलीज के 26 दिनों में दुनियाभर में 881.30 करोड़ का कलेक्शन करके बाकी की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया था

यह साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हैं