जानिए हर दिन कितना कमाती है मुकेश अम्बानी की Reliance

Samiksha Somvanshi

रिलायंस देश की सबसे बड़ी कंपनी हर मामले में है, टैक्स देने से लेकर रेवेन्यू जेनरेशन तक।

अगर बात देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई की करें तो ये कमाई 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 10,00,122 करोड़ रुपए था, जो आम इंसान अपने सपने में भी नहीं सोच सकता।

अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज की हर महीने की औसत कमाई निकालें तो वो 83,343.5 करोड़ रुपए बैठेगी।

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस हिसाब से एक दिन की औसत कमाई 2,778.11 करोड़ रुपए हुई , जो सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

अगर बात हर एक घंटे की करें तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई की रकम 115.75 करोड़ रुपए है, जिसे कमाने में आम इंसान को जन्मों लग जाएंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की हर मिनट की औसत कमाई 1.9 करोड़ रुपए और एक सेकंड की औसम कमाई 3.21 लाख रुपए है।

इस पूरे डाटा से पता चलता है की रिलायंस सच में इस वक़्त देश की सबसे बड़ी कंपनी है।