Social

जानिए कैसी दिखती है रामलला की मूर्ति और क्या कुछ है इसमें ख़ास

By- Khushboo Sharma

Jan 18, 2024

मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई राम लला की मूर्ति की 22 जनवरी के दिन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी

भगवान राम के बालरूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसमें रामलला 5 साल के बालक के रूप में विराजमान होंगे

मैसूर के रहने वाले अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में भगवान राम की जो मूर्ति मंदिर में स्थापित है, उसे भी गर्भ गृह में ही रखा जाएगा

जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी वो मूर्ति शालिग्राम पत्थर की बनी है जिसका वजन 150 से लेकर 200 किलोग्राम तक के बीच होगा

राम लला के बाल रूप के दर्शन के लिए दुनिया भर के श्रद्धालुओं में एक अलग तरह की उत्सुकता है। 23 जनवरी से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा

जिस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है उसे 18 जनवरी यानी की आज गर्भ गृह में अपने आसन पर खड़ा किया जाएगा जिसकी पूजा दो घंटे तक चलेगी