By Ritika
March 20, 2024
नहाने से पहले बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को स्किन पर मलकर पक्का रंग छुड़ाया जा सकता है, ध्यान रहें त्वचा को ज्यादा न घिसे
रंग जमे चेहरे पर या हाथ पैरों पर तेल मला जा सकता है, तेल से रंग हल्के होने लगते हैं, नारियल तेल, बादाम तेल और जोजोबा ऑयल पक्के रंगों को आसानी से हटाने में मदद कर सकते हैं
हल्दी और दही को साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इस पेस्ट को त्वचा मल मलने से स्किन एक्सफोलिएट होती है और डेड स्किन सेल्स निकल जाती है
बेसन और दही को साथ मिलाकर त्वचा पर मलने से भी पक्का रंग निकलने लगता है, इसे धब्बे जमे हिस्सों पर हल्के हाथों से मलेकर लगाएं