जानिए किस दिग्गज ज्वेलरी ब्रांड में सबसे सस्ता मिल रहा है सोना ?

Samiksha Somvanshi

लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में सुस्ती छाई हुई है क्यूंकि MCX पर सोना फ्लैट कारोबार कर रहा है।

आज सुबह सोना 138 रुपये के उछाल के साथ 77,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।

लेकिन पिछली क्लोजिंग 77,061 रुपये के मुकाबले सोना अब मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

देश की दिग्गज गोल्ड ज्वेलरी रिटेलर्स तनिष्क में सोने के दामों पर नजर डालें तो 17 दिसंबर को 24 कैरेट वाला सोना 78760 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

जबकि 22 कैरेट वाला सोने की कीमत 72200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 59070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

एक और ज्वेलरी रिटेलर कंपनी सेनको गोल्ड में गोल्ड रेट पर नजर डालें तो 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 72780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के यहां 17 दिसंबर को 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 71500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्वेलर्स के वेबसाइट के मुताबिक 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 71400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।