जानें किस देश में लोग पीते सबसे अधिक चाय

Aastha Paswan

चाय सिर्फ भारतीयों को ही नहीं, पूरी दुनिया के लोगों के सबसे पसंदीदा पेय में से एक है.

जनसंख्या के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा 90 फीसदी लोग टर्की में चाय पीते हैं.

चाय पीने के मामले में दूसरे पायदान पर आयरलैंड है, जहां करीब 85 फीसदी लोग पीते हैं.

केन्या इस मामले में तीसरे पायदान पर आता है, जहां 83 फीसदी लोगों को चाय पसंद है.

वियतनाम में भी 80 फीसदी लोग चाय पीते हैं और यह देश चौथे पायदान पर आता है.

ब्रिटेन जिसने चाय को सबसे ज्यादा प्रचलित किया, यहां 58 फीसदी लोग चाय पीते हैं.

40 फीसदी लोगों के साथ स्पेन चाय पीने की जनसंख्या के मामले में 6 वें पायदान पर है.

कमाल की बात ये है कि भारत से ऊपर 7वें स्थान पर पाकिस्तान का नंबर आता है.

भारत इस मामले में 8वें पायदान पर है, जहां करीब 30 फीसदी लोग चाय पसंद करते हैं.