Vastu Tips

मंदिर जाने से पहले जाने कुछ विशेष वास्तु शास्त्र के नियम

By Saumya Singh

may,21,2024

Source: Pexel

आप सब मंदिर जाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी गलतियां कर आते है जिससे आपको, अपने आराध्य की की हुई पूजा का कोई फल प्राप्त नही होता है

मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही घंटी लगी होती है, जिसे आप सब जरुर बजाते हैं, लेकिन घंटी बजाने के कुछ नियम होते हैं जिसे अनसुना करना कष्टदायक हो सकता है

मंदिर की घंटी की ध्वनी को उर्जा से जोड़कर देखा जाता है, मान्यता है कि घंटी बजा कर मंदिर में प्रवेश करने से देवी-देवताओं के सामने आपकी हाजिरी लगती है

 मंदिर में प्रवेश करते समय 3 या 5 बार ही घंटी बजाना सही माना जाता है, जबकि अधिकतर लोग बार-बार घंटी बजाते है जो सही नही माना जाता है 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जब मंदिर की घंटी बजाई जाती है तो उसमें से निकली हुई ध्वनि ऊँ के सामान होती है, जिससे सकारात्मक उर्जा प्राप्त और नाकारात्मक उर्जा नष्ट होती है 

कभी भी मंदिर की घंटी को तेजी से बजाने की गलती नहीं करनी चाहिए, हमेशा घंटी को धीरे-धीरे बजाना शुभ माना जाता है  

जानकरों के मुताबिक मंदिर से निकलते समय गलती से भी घंटी नही बजाना चाहिए, ऐसा करने से आप मंदिर की सकारात्मक उर्जा को वहीं छोड़ देते हैं

इस लेख के जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया गया है बल्कि यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है