जानिए, जामुन के फायदे एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर रोधी गुणों से भरपूर

Himanshu Negi

गर्मी के सीजन में कई फल बाजार में आ जाते हैं, जिनमें कई पोषक तत्तव पाए जाते है।

इन फलों में से एक जामुन है जो दिखने में छोटा लगता है लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

जामुन का वैज्ञानिक नाम सिजीगियम क्यूमिनी है।

भारत सहित दक्षिण एशिया में जामुन खूब पाया जाता है।

छोटे से जामुन फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। 

इस फल के बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।

जामुन को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक समस्याओं के इलाज लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

जामुन अपने एंटीऑक्सीडेंट, डायबिटीज विरोधी, सूजन कम करने वाले, कैंसर रोधी और कोलेस्ट्रॉल में भी मददगार साबित होता है।