जानिए, लौंग के औषधीय गुण, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

Himanshu Negi

लौंग स्वाद के साथ ही शरीर की समस्या दूर करने में मददगार साबित होती है। क्योंकि इसमें वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण छिपे हैं। 

लौंग से ताजगी मिलती है साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

दांतों की समस्याओं को दूर करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में भी मददगार होती है।

लौंग में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

लौंग में यूजेनॉल तत्व पाया जाता है। जो पाचन को बेहतर बनाता है और मुंह की दुर्गंध को दूर करता है।

लौंग एक मसाला के साथ ही एक बेहतरीन औषधि भी है।

खाना खाने के बाद लौंग चबाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

लौंग में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश, सर्दी और खांसी में राहत देते हैं।