Vastu Tips

हीरा पहनने से पहले जानें ये खास ज्योतिष नियम

By- Yogita Tyagi

April 03, 2024

हीरा संसार के कठोरतम पदार्थों में से एक है इसकी कठोरता 10 पोइंट है जो रत्नों में सर्वाधिक है हीरा सबसे प्रसिद्ध रत्न भी है

कोहिनूर नामक हीरा काफी विख्यात रहा है विभिन्न राजघरानों से होता हुआ कोहिनूर वर्तमान में इंग्लैंड की महारानी के ताज की शोभा बढ़ा रहा है

शुक्र ग्रह के प्रभाव को बढ़ाने के लिए हीरा धारण किया जाता है ज्यादातर लोग सुख और समृद्धि बढ़ाने के लिए भी हीरा धारण करते हैं

यहां हम जानेंगे कि हीरा किन लोगों को धारण करना चाहिए हालाँकि अंतिम निर्णय तो कुंडली विश्लेषण के उपरांत ही लेना चाहिये

वृषभ, तुला, मकर और कुंभ लग्न के सज्जन निःसंकोच हीरा धारण कर सकते हैं जिनकी कुंडली में चन्द्रमा, वृषभ या तुला राशि में है वे भी हीरा धारण कर सकते हैं

जिन लोगों की आयु 40 वर्ष से अधिक है और नाम राशि वृषभ या तुला है वे भी हीरा धारण कर सकते हैं

जिन वस्तुओं की पहचान सूंघने से होती है उसका व्यापार करने वाले भी हीरा धारण कर सकते हैं संगीतकार और कलाकार भी हीरा धारण करके लाभ उठा सकते हैं

हीरा सबसे महंगा रत्न है इसलिए सभी के लिए संभव नहीं है कि डायमंड पहन सकें लेकिन यदि आपकी कुंडली के हिसाब से हीरा धारण करना जरुरी हो तब क्या करें?

डायमंड स्लाइस जिसे आम बोलचाल में पोलकी भी कहा जाता है डायमंड का सबसे सर्वश्रेष्ठ विकल्प है क्योंकि यह डायमंड ही होता है

लगभग 2 से 3 कैरेट पोलकी का पैडंट, डायमंड जितना ही असरदार होता है इसके अलावा ओपल, मोजेनाइट और क्युबिक जरकनिया भी हीरे के वैकल्पिक रत्न माने हैं