जानिए अमरुद को भून कर खाने के क्या फायदे होते है ?

Samiksha Somvanshi

अमरूद विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इस फल में कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, बी 6 मैग्नीशियम जैसे तत्व भी होते हैं।

आपने भी अपने घर में देखा होगा कि जब आग जलती है तो दादी-नानी उसमें अमरूद भूनने के लिए रख देती हैं।

क्या आपको पता है अमरूद भून के खाने से क्या फायदे होते है ?

दरअसल अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है, लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे भूनकर खाना फायदेमंद माना जाता है और इससे आपकी भी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

अमरूद को भूनकर खाने से सर्दी खांसी से राहत मिलती है तो वहीं इसके पत्तों की कोपलें चबाने से खराश में आराम मिलता है।

सर्दियों में पेट में ऐंठन, अपच जैसी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में भुना हुआ अमरूद काले नमक के साथ खाना फायदेमंद माना जाता है।

अमरूद के सेवन से वेट लॉस, एनर्जी बूस्ट होना, स्किन हेल्दी रहना जैसे कई फायदे होते हैं।