Business

जानें बजट में क्या हुआ सस्ता और महंगा?

By Aastha Paswan

July, 24, 2024

Source: Google

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 23 जुलाई 2024 को मोदी 3.0 कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है.

बजट 2024 में सरकार का फोकस पूरी ह से इकोनॉमी को आगे बढ़ाने का है. तरह साथ ही टैक्स को लेकर राहत भी दी गई.

बजट में बड़े ऐलान के कारण कई वस्तुओं पर असर पड़ा है. आइए जानते हैं क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ?

सोना-चांदी सस्ता, इंपोर्टेड ज्वैलरी, प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी, कैंसर की दवाएं, मोबाइल-चार्जर, मछली का भोजन, चमड़े से बनी वस्तुएं सस्ती हुई हैं.

इसके अलावा, कैंसर की दवाएं, सोलर पैनेल, रसायन पेट्रोकेमिकल और पीवीसी फ्लेक्स बैनर भी सस्ते हुए हैं. जबकि टेलिकॉम प्रोडक्ट्स महंगे हुए हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50 हजार से बढ़ाकर 75000 रुपये सालाना कर दिया है.

न्यू रिजीम में टैक्स स्लैब में भी बदलाव हुआ है. अब 15 लाख सालाना इनकम पर 20 फीसदी का टैक्स लगेगा.

वहीं 15 लाख से ज्यादा कमाई पर 30 प्रतिशत का टैक्स देना होगा.

वहीं 7.75 लाख रुपये सालाना इनकम पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं देना होगा.