Social 

10 Points में जानिए क्या है CAA?

By- Khushboo Sharma

March 12, 2024

भारत में सीएए लागू भारत में नागरिकता संशोधन कानून यानि कि CAA 11 मार्च 2024 से लागू हो चुका है

किसे मिलेगी नागरिकता CAA कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्ता में प्रताड़ित अल्पसंख्यक प्रवासियों को भारत नागरिकता देगा

कौन-कौन से धर्म के लोग शामिल अब सरकार इन तीन देशों के प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों-हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी ओर ईसाई को भारतीय नागरिकता देना शुरू कर देगी

सीएए का फायदा CAA नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 कहे जाने वाले ये नियम सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को नागरिकता दिलाने में मदद करेगा

ऑनलाइन होगा आवेदन नागरिकता के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा किए जाएंगे जिसके लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है

मुस्लिम समाज पात्र नहीं नागरिकता संशोधन कानून के तहत भारत की नागरिकता के लिए मुस्लिम समाज के लोग पात्र नहीं होंगे

किसी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी CAA नागरिकता संशोधन कानून 2019 के जरिए किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी

सीएए का कटऑफ सीएए के लिए कट ऑफ 31 दिसंबर 2014 तय की गई है, मतलब इस तारीख से पहले के प्रवासी इसके पात्र होंगे

CAA से प्रवासियों को फायदा यह आर्थिक, वाणिज्यिक, मुक्त आवाजाही और संपत्ति खरीद अधिकार भी तय करेगा