Vastu Tips

जानें मंगलवार के दिन कौन-सा दीपक जलाना चाहिए?

By Aastha Paswan

May, 28, 2024

Source: Google Images

मंगलवार के दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को कौन-सा दीपक जलाना चाहिए?

मंगलवार को बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा होती है। इस दौरान महाबली के सामने कई चीजें अर्पित की जाती हैं।

पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्त को जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हैं।

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करते समय चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। चमेली का तेल हनुमान जी को बेहद प्रिय है।

मंगलवार के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से भक्त की सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।

बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस दौरान चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए।