Samiksha Somvanshi
अदरक गर्म तासीर की होती है, इसलिए सर्दियों के दिनों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
आइए आज हम जानेंगे की अदरक में कौन कौन से विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है।
अदरक का मेन एंटीऑक्सी डेंट जिंजरोल होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी 6 और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाए जाते है।
अदरक में कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम और आयरन भी पाया जाता है। साथ ही अदरक में प्रोटीन भी पाया जाता है।
अदरक को चाय में डालने के अलावा काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। अदरक का हलवा, अदरक गुड़ की कैंडी भी स्वादिष्ट होती है जो न्यूट्रिएंट्स रिच होती है।
अदरक वाली चाय सर्दी-खांसी और गले की खराश में काफी राहत देती है, लेकिन कोशिश यही करनी चाहिए की आप बिना दूध वाली चाय पिएँ।
सर्दियों के दिनों में मॉर्निंग सिकनेस से अदरक छुटकारा दिला सकती है।
सुबह जी मिचलाने पर अदरक को कूटकर पानी में उबालकर इसे सिप- सिप करके पीना बहुत लाभदायक हो सकता है।
अदरक का सेवन सर्दियों में मांसपेशियों की जकड़न, दर्द और सूजन से राहत दिलाने में भी कारगर रहता है।