जानिये किन लोगों को Coffee से रहना चाहिए कोसो दूर, विशेषज्ञों की राय

Prachi Kumawat

कुछ लोगों की सुबह तो बिना कॉफी के होती ही नहीं है। लेकिन, हर किसी के लिए हर चीज फायदेमंद नहीं होती है। इसी तरह हर किसी के लिए कॉफी पीना भी फायदेमंद नहीं है। 

किन लोगों को कॉफी नहीं पीनी चाहिए , जानिये विस्तार से

एंग्जाइटी डिसऑर्डर वाले लोगों को

एंग्जायटी डिसऑर्डर में कॉफी का सेवन स्थिति को और खराब कर सकता है, ये और बेचैनी पैदा कर सकता है और पैनिक अटैक का खतरा बढ़ा सकता है

ऑस्टियोपोरोसिस में

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें फ्रैक्चर का खतरा ज्यादा होता है। कॉफी का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है

 हाई बीपी में

कॉफी का नियमित सेवन लो बीपी के मरीजों के लिए तो ठीक है लेकिन हाई बीपी वाले लोगों के लिए इसे पीना फायदेमंद नहीं है

 प्रेगनेंसी में

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कॉपी पीना बीपी बढ़ा सकता है और गर्भपात का कारण बन सकता है