Capital of India: जानिए, क्यों दिल्ली बनी भारत की राजधानी

Prachi Kumawat

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा और दूसरा सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है

हमारे देश को हिंदुस्तान या इंडिया भी कहते हैं

इस देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं

इतने सारे विकल्पों में से आखिर दिल्ली को ही देश की राजधानी क्यों चुना गया?

दरअसल दिल्ली इस देश की राजधानी 1911 में ही बन पाया था। इससे पहले ये उपाधि कलकत्ता की थी

दिल्ली को राजधानी बनाने का मुख्य कारण उसका स्थान था

जहां कलकत्ता देश के पूर्व तटीय इलाके में स्थित था, दिल्ली का ठिकाना देश के उत्तरीय भाग में था

अंग्रेजी शासकों का मानना था की उन्हें इस जगह से देश पर राज करने में आसानी होगी

पूरा लोक प्रशासन कलकत्ता से दिल्ली लाने में 40 लाख अंग्रेजी पौंड खर्च किए गए थे