Vastu Tips

By-  Yogita Tyagi 

April 01, 2024

 जानें क्यों खास है 8 अप्रैल का यह सूर्यग्रहण ?

Vastu Tips

जानें क्यों खास है 8 अप्रैल का यह सूर्यग्रहण ? 

By- Yogita Tyagi

April 01, 2024

अगर देखा जाए तो जीवन में सभी आसमान को छूना चाहते हैं और वहां तक पहुंचते-पहुंचते यह समझ आ ही जाता है कि, आसमान में कितने राज छिपे हैं

खैर, यदि हम आसमान में छिपे रहस्यों के बारे में बात करें तो 8 अप्रैल के दिन कुछ ऐसा होने वाला है जिसको देखने का सौभाग्य किसी-किसी को ही मिल पाएगा

दरअसल, 8 अप्रैल 2024 को एक ऐसा दुर्लभ सूर्यग्रहण पड़ेगा जिसको यदि आप नहीं देख पाए तो ऐसा मौका फिर आपको 20 साल बाद ही मिलेगा

8 अप्रैल 2024 का यह सूर्यग्रहण इस साल का पहला सूर्यग्रहण है हालांकि 25 मार्च को होली वाले दिन साल का पहला चंद्रग्रहण भी लग चुका है 

यह पश्चिम एशिया, दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव और अफ्रीका में लगेगा

यह देशों में दोपहर सवा 2 बजे शुरू होगा भारतीय समयानुसार यह 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा

भारत में यह सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा क्योंकि उस समय यहां रात रहेगी खग्रास रात 10 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा और रात 2 बजकर 22 मिनट पर यह खत्म होगा 7.5 मिनट तक ग्रहण लगेगा जिस दौरान सूरज नहीं दिखेगा 

यदि सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाए और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ने लगे उस स्तिथि को सूर्यग्रहण कहते हैं 

8 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण होने वाला है जो वलयाकार सूर्यग्रहण की तुलना में कम ही दिखाई देता है हालांकि वलयाकार देर तक और ज्यादा जगहों पर चमकता है 

ज्योतिष के मुताबिक बहुत सालों का इंतजार करने पर ऐसा सूर्यग्रहण लगता है इस सूर्यग्रहण में धरती के एक हिस्से में अंधेरा छा जाता है 

इस समय पर चंद्रमा धरती के करीब होता है सूर्य ग्रहण लगने के दौरान सूर्य, चंद्रमा और धरती एक सीधी रेखा में होते हैं

साल का पहला सूर्यग्रहण लगभग 4 मिनट 28 सेकेंड का होगा यह सूर्यग्रहण पूर्णग्रास ग्रहण होने वाला है लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा