Kriti Kharbanda Lohri Pics: लोहड़ी पर लाल सूट पहन दुल्हन सी सजीं कृति खरबंदा

Anjali Dahiya

बीते दिन बॉलीवुड सेलेब्स ने जोरशोर से लोहड़ी का त्योहार मनाया, इसी बीच एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने भी अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की

कृति खरबंदा ने अपने लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति पुलकित सम्राट और फैमिली के साथ एंजॉय करती नजर आई

एक्ट्रेस इन तस्वीरों में सुर्ख लाल सूट पहनकर दुल्हन सी सजी हुई नजर आ रही हैं, उन्होंने वेलवेट का सूट कैरी किया है

कृति ने बालों में बन बनाकर और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक कंपलीट किया है, वहीं पुलकित ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में हैंडसम लग रहे हैं

वहीं एक फोटो में ये कपल एक-दूजे का हाथ थामकर अग्नि के सामने फेरे लेते हुए भी दिखाई दिया है

कृति ने अपनी पहली लोहड़ी पर जमकर भांगड़ा भी किया था, तस्वीर में पुलकित आग जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं

इन फोटोज को शेयर करते हुए कृति ने लिखा कि, ‘काफी क्यूट..हमारी पहली लोहड़ी, ’ कपल की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं

बता दें कृति और पुलकित ने 15 मार्च, 2024 को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी