Kriti Sanon Viral Pics: ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में अप्सरा सी खूबसूत दिखीं कृति सेनन

Anjali Dahiya

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों जयपुर में हैं, जहां वो आईफा में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं, इसी बीच उन्होंने अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं

कृति सेनन ने अपनी ये खूबसूरत और सिजलिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें से पहली फोटो में एक्ट्रेस अपने अवॉर्ड के साथ इठलाती दिखी

एक्ट्रेस इन तस्वीरों में ऑफ शोल्डर डीपनेक गाउन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं, उनकी अदाएं भी देखती ही बन रही है

कृति ने अपना ये गॉर्जियस लुक ग्लोसी मेकअप और कजरारे नैनों के साथ कंपलीट किया है, वहीं भीगे बाल एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे हैं

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने लिखा कि, ‘पहले IIFA डिजिटल अवार्ड्स में मेरे पहले प्रोडक्शन #DoPatti के लिए पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड..’

कृति सेनन की इन तस्वीरों पर फैंस इस कदर प्यार लुटा रहे हैं कि कुछ ही घंटों में इनपर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को आखिरी बार फिल्म ‘दो पत्ती’ में देखा गया था, जिसमें वो काजोल के साथ नजर आई थी

वहीं अब बहुत जल्द कृति सेनन फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स के साथ दिखाई देंगी