भारत ही नहीं ये है एशिया का सबसे बड़ा गांव

Created by  Gulshan Kumar Jha

अपना देश भारत गांवो का देश है। लगभग 70 प्रतिशत आबादी गांवो में रहती है। 

पर क्या आपको देश के सबसे बड़े गांव के बारें में पता है? अगर नहीं तो आइएं जानते है

गहमर को भारत ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा गांव कहा जाता है। 

ये गांव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के आठ वर्ग मील इलाके में फैला हुआ है। 

यहां लगभग हर घर में से एक शख्स सेना में, इस कारण इस गांव को फौजियों का गांव भी कहा जाता है।

यहां गहमर कामाख्या देवी मंदिर भी है, जो आस्था का प्रमुख केंद्र है।