Khushboo Sharma
पीनट बटर और ब्रेड
वाइट ब्रेड की जगह होल व्हीट ब्रेड लें और उस पर पीनट बटर लगाकर खाएं। यह हेल्दी और एनर्जी बूस्टिंग स्नैक है
मखाना (फॉक्स नट्स)
भुना हुआ मखाना एक लो-कैलोरी और हेल्दी ऑप्शन है। आप इसे हल्का नमक और घी में भून सकते हैं
डार्क चॉकलेट
अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो डार्क चॉकलेट का छोटा टुकड़ा खाएं। यह क्रेविंग्स को शांत करता है और कैलोरी में भी कम है
पॉपकॉर्न
घर पर बनाए गए नमक या हल्के मसाले वाले पॉपकॉर्न हेल्दी और कम कैलोरी वाले स्नैक हैं। यह पेट भरने के साथ-साथ हल्का भी महसूस होता है
फ्रूट्स और नट्स
कटे हुए सेब, केले, या किसी भी ताजे फल के साथ बादाम, अखरोट या काजू खाएं। यह हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर है
ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट को शहद या फलों के साथ मिलाकर खाएं। यह प्रोटीन और पोषण से भरपूर होता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है
ओट्स बिस्किट्स
ओट्स या मल्टीग्रेन बिस्किट्स रात में हल्की भूख के लिए एक परफेक्ट स्नैक हैं। यह हेल्दी और आसानी से उपलब्ध है
उबले अंडे
उबला हुआ अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और रात के लिए एक हेल्दी और फिलिंग ऑप्शन है
पनीर क्यूब्स
पनीर के छोटे टुकड़े हल्के मसाले डालकर खाएं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ न्यूट्रिशनल भी है