Khushboo Sharma
शिफॉन आईवरी साड़ी
शिफॉन की हल्की और सॉफ्ट टेक्सचर वाली आईवरी साड़ी का चयन करें। यह आपकी उम्र और शरीर के आकार के अनुसार ढलकर आपको एक स्लीक और फेमिनिन लुक देती है
सिल्क आईवरी साड़ी
सिल्क साड़ी में शाइन और रॉयलिटी का अद्भुत मिश्रण होता है। 45 की उम्र में भी आपको एक परफेक्ट नवविवाहित दुल्हन की तरह दिखाने के लिए यह शानदार विकल्प है
बॉर्डर डिजाइन के साथ आईवरी साड़ी
इस साड़ी में गोल्डन या सिल्वर के बॉर्डर डिज़ाइन का प्रयोग करें। यह साड़ी आपके लुक को और भी स्टाइलिश और शाही बना देती है, जो आपको कम उम्र का महसूस कराएगी
ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करें
साड़ी के साथ मैचिंग या कंट्रास्टिंग ब्लाउज पहनें। खासतौर पर एक वेस्टर्न स्टाइल ब्लाउज या डिज़ाइनर ब्लाउज आपके लुक को और भी खास बना सकता है
फूलों के प्रिंट वाली आईवरी साड़ी
हल्के रंगों के साथ छोटे फूलों के प्रिंट्स वाली आईवरी साड़ी न केवल आपकी उम्र को और अधिक ग्लोइंग दिखाती है, बल्कि आपको एक फ्रेश और यंग फील देती है
कढ़ाई वाली आईवरी साड़ी
अगर आप थोड़ी पारंपरिक शैली को पसंद करती हैं, तो हाथ से की गई कढ़ाई वाली साड़ी चुनें। इसमें जरी, रेशमी धागे से की गई कढ़ाई आकर्षक लगती है और एक नवविवाहित दुल्हन का एहसास दिलाती है
नैकलाइन साड़ी
आजकल नेकलाइन साड़ी डिजाइन भी बहुत ट्रेंड में हैं, जिसमें साड़ी का पल्लू को एक खास स्टाइल में रखा जाता है, जिससे आप अधिक यंग और ट्रेंडी महसूस करती हैं
आईवरी साड़ी के साथ लाइट मेकअप
आईवरी साड़ी के साथ लाइट मेकअप जैसे हल्का फाउंडेशन, आईलाइनर और न्यूड लिप्स भी बहुत अच्छे लगते हैं, जिससे आपकी खूबसूरती और अधिक निखरती है
फूलों से सजी साड़ी
साड़ी पर छोटे-छोटे फूलों के डिज़ाइन वाले पैटर्न भी आपके लुक को और भी फ्रेश और युवा बना सकते हैं, खासकर शादी या किसी पार्टी के अवसर पर
साड़ी के साथ हलके आभूषण
साड़ी के साथ हलके और बेहद नाजुक आभूषण जैसे पर्ल ज्वैलरी या हीरे के झुमके पहनें, जिससे आपका लुक परफेक्ट और बेहतरीन लगे