Latest Orange Sarees Designs : शादी के फंक्शन में चार चांद लगाएंगी ये 9 Orange Sarees

Khushboo Sharma

ऑरेंज कांजीवरम साड़ी
कांजीवरम साड़ी का पारंपरिक और शाही लुक हमेशा शादी के समारोहों में आदर्श होता है। त्रिशा कृष्णन की तरह एक ऑरेंज कांजीवरम साड़ी में सुनहरी और चांदी की कढ़ाई बहुत ही रॉयल दिखती है। यह साड़ी आपको एक क्लासी और भव्य लुक देती है, जो शादी के हर फंक्शन में परफेक्ट है

ऑरेंज और गोल्डन फ्यूजन साड़ी
इस साड़ी में ऑरेंज रंग के साथ गोल्डन बॉर्डर या वर्क होता है, जो बहुत ही भव्य और आकर्षक लगता है। गोल्डन वर्क शादी के मौके पर आपके लुक को और भी शानदार बना देता है। यह साड़ी किसी भी शादी में ध्यान आकर्षित करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है

ऑरेंज और पिंक ब्लेंड साड़ी
अगर आप कुछ ट्रेंडी और मॉडर्न पहनना चाहती हैं, तो ऑरेंज और पिंक का मिश्रण बहुत ही प्यारा और आकर्षक होता है। त्रिशा कृष्णन की तरह इस साड़ी में दोनों रंगों का फ्यूजन शादी के माहौल में ताजगी और रौनक जोड़ता है

ऑरेंज सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी की शाही चमक शादी के लिए एकदम परफेक्ट है। ऑरेंज सिल्क साड़ी में सिल्क के शानदार फिनिश और गहरे रंग की खूबसूरती होती है, जो शादी के फंक्शन में एक एलिगेंट और ट्रेंड-setting लुक देती है

ऑरेंज नेट साड़ी
अगर आप हल्की और खूबसूरत साड़ी पहनना चाहती हैं, तो ऑरेंज नेट साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका ट्रांसपेरेंट फैब्रिक एक स्टाइलिश लुक देता है और पार्टी के लिए एक शानदार चॉइस है। इसमें छोटे जड़ाऊ काम या सीक्विन का काम और भी आकर्षक बनाता है

ऑरेंज चंकी बॉर्डर साड़ी
इस साड़ी में मोटे गोल्डन या सिल्वर बॉर्डर का इस्तेमाल होता है, जो साड़ी को एक अलग ही आकर्षण देता है। यह डिज़ाइन खासकर शादी और अन्य त्‍यौहारों के लिए परफेक्ट है, क्योंकि यह साड़ी को एक एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक देती है

ऑरेंज इम्ब्रॉयडर्ड साड़ी
त्रिशा का इम्ब्रॉयडर्ड ऑरेंज साड़ी लुक बहुत ही सुंदर और रॉयल होता है। इसमें हाथ से की गई कढ़ाई या मशीन से एम्ब्रॉयडरी होती है, जो साड़ी को बेहद सुंदर और आकर्षक बनाती है। यह साड़ी खासकर शादी के रिसेप्शन या अन्य खास इवेंट्स के लिए परफेक्ट है

ऑरेंज गाउन स्टाइल साड़ी
अगर आप शादी में कुछ अलग और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ऑरेंज गाउन स्टाइल साड़ी ट्राई करें। यह साड़ी पारंपरिक साड़ी के जैसा लुक देते हुए, गाउन की तरह डिज़ाइन की जाती है, जिससे आप हर किसी का ध्यान आकर्षित कर सकती हैं

ऑरेंज बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी अपनी कढ़ाई और कलात्मक डिज़ाइनों के लिए प्रसिद्ध होती है। ऑरेंज रंग में बनी बनारसी साड़ी एक बहुत ही पारंपरिक और भव्य विकल्प है, जो शादी के बड़े फंक्शन्स में एक रॉयल लुक देने के लिए परफेक्ट है