Latest Saree Fashion: लेटेस्ट डिजाइन और लेस बॉर्डर वाली हैं ये प्रिंटेड साड़ी, ट्रेडिशनल लुक के लिए है बेस्ट ऑप्शन
By ANJALI DAHIYA
MAY 06, 2024
अगर आप सिंपल प्रिंटेड साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आप इसके लिए लेस बॉर्डर वाली साड़ी स्टाइल कर सकती हैं
इसमें आपको पूरी साड़ी में पतला लेस बॉर्डर मिलेगा, जिससे साड़ी में एक कलर कॉन्ट्रास्ट बना रहेगा
अगर आपकी साड़ी डार्क कलर की है तो इसके लिए आप लाइट कलर के बॉर्डर वाली ले सकती हैं
वहीं लाइट कलर साड़ी में डार्क कलर बॉर्डर डिजाइन को ले सकती हैं, मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी
प्रिंटेड साड़ी में भी आजकल काफी ट्रेंड में है, लेकिन अगर आप इसे फैंसी और स्टाइलिश लुक के लिए पहनना चाहती हैं तो इसके लिए कटवर्क बॉर्डर के साथ प्रिंटेड साड़ी डिजाइन ले सकती हैं
मार्केट में इसके साथ आपको हैवी वर्क वाले ब्लाउज मिल जाएंगे
मार्केट से इस तरह के साड़ी डिजाइन आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे
अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन के लिए साड़ी स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए आप सीक्वेंस बॉर्डर विद प्रिंटेड साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं
आजकल इस तरह की पैटर्न वाली साड़ी ऑप्शन काफी ट्रेंड में है
आप भी अलग-अलग प्रिंट के साथ इस तरह के बॉर्डर वाली साड़ी को खरीद सकती हैं या आप चाहें तो बॉर्डर को खरीदकर अपनी प्रिंटेड साड़ी में लगा सकती हैं